महाराजपुर के पास गंगा कटाव

साहिबगंज/मालदा: पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज – बरहरवा रेलखंड पर साकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध (Embankment) के कटाव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डाउन लाइन पर पैसेंजर और मालगाड़ियों का आवागमन स्थगित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने 29 और 30 सितंबर 2026 को चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट करने की घोषणा की है।

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation of Trains)

गंगा नदी के कटाव के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है:

Advertisement
  • ट्रेन संख्या 63073 रामपुरहाट – साहिबगंज मेमू (यात्रा प्रारंभ तिथि: 29.09.2026)
  • ट्रेन संख्या 63406 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू (यात्रा प्रारंभ तिथि: 29.09.2026)
  • ट्रेन संख्या 63074 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू (यात्रा प्रारंभ तिथि: 30.09.2026)
  • ट्रेन संख्या 13428 साहिबगंज – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ तिथि: 30.09.2026)

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Diverted Trains)

1. भागलपुर – दुमका – रामपुरहाट के रास्ते:

  • 13024 गया – हावड़ा एक्सप्रेस (29.09.2026)
  • 13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस (29.09.2026)
  • 13072 जमालपुर – हावड़ा एक्सप्रेस (29.09.2026)

2. जमालपुर – मुंगेर – कटिहार के रास्ते:

  • 15657 दिल्ली – कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (28.09.2026)
  • 15744 बठिंडा – बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (28.09.2026)

3. किउल – झाझा – आसनसोल – खाना के रास्ते:

  • 03030 नटेसर – हावड़ा स्पेशल (29.09.2026)

साहिबगंज में ही समाप्त होंगी ये ट्रेनें (Short Termination)

रेलवे प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:

  • 53408 जमालपुर – रामपुरहाट पैसेंजर (29.09.2026) को साहिबगंज स्टेशन पर ही समाप्त (Short Terminated) कर दिया जाएगा।
  • 13410 किउल – मालदा टाउन एक्सप्रेस (29.09.2026) भी साहिबगंज तक ही चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा 139 या NGET/NTES ऐप के माध्यम से ट्रेनों की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज: सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने हिट एंड रन और अतिक्रमण पर दिए कड़े निर्देश

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *