इश्तेहार चस्पा करते पुलिस पदाधिकारी
|

बरहेट : थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्त अल्फाज अंसारी के घर पर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तहार चस्पा करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के कालीदह गांव स्थित आरोपी के आवास पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कदम थाना कांड संख्या 91/26 में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत दर्ज मामले में उठाया है। आरोपी अल्फाज अंसारी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है।

Advertisement

परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पढ़ा गया इश्तहार

पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में इश्तहार को जोर-शोर से पढ़कर सुनाया। इसके उपरांत आरोपी के घर की दीवार तथा आसपास के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी इश्तहार चस्पा किया गया, ताकि आम लोगों को इसकी सूचना मिल सके। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण (Surrender) करने का कड़ा निर्देश दिया है।

आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती

इश्तहार चस्पा करने की यह पूरी प्रक्रिया एसआई बिट्टू साह, विक्रम राणा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियुक्त न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो अदालत के आदेशानुसार उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : आरपीएफ की कार्रवाई: बरहरवा और तीनपहाड़ स्टेशन से 05 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन को सौंपा

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *