परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस
|

साहिबगंज: झारखंड अधिविध परिषद (JAC) रांची द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 रविवार, 01 नवंबर 2026 को साहिबगंज जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल 11,385 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,808 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो कुल संख्या का लगभग 86% है।

दो पालियों में हुई परीक्षा, व्यापक सुरक्षा इंतजाम

परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए थे। जिले के सभी केंद्रों पर कुल 44 स्टैटिक दंडाधिकारी, 12 गश्ती दंडाधिकारी और 03 उड़नदस्ता दल के अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

Advertisement

जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपस्थिति का विस्तृत विवरण

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • प्रथम पाली: इस पाली में कुल 8,512 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,202 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 1,310 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।
  • द्वितीय पाली: इस पाली में कुल 2,873 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,606 ने परीक्षा दी और 267 अनुपस्थित रहे।
  • कुल योग: दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,385 अभ्यर्थियों में से 9,808 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1,577 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

केंद्रवार अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का विवरण निम्नवत है—

प्रथम पाली :

परीक्षा केंद्र| कुल अभ्यर्थी| उपस्थित| अनुपस्थित

साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज| 612| 585| 27

संध्या इंटर कॉलेज, साहिबगंज| 480| 462| 18

राजस्थान इंटर स्कूल, साहिबगंज| 240| 230| 10

पब्लिक हाई स्कूल, साहिबगंज| 216| 212| 04

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, साहिबगंज| 264| 254| 10

पीएम श्री उत्क्रमित नगरपालिका बालिका उच्च विद्यालय, साहिबगंज| 156| 149| 07

जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज| 280| 244| 36

ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज| 216| 156| 60

केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज| 192| 152| 40

सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), साहिबगंज| 790| 571| 219

सेंट जेवियर्स स्कूल (हिंदी माध्यम), साहिबगंज| 288| 215| 73

सेंट जोसेफ अकादमी, साहिबगंज| 180| 179| 01

पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ा पंचगढ़, बोरियो| 298| 280| 18

उच्च विद्यालय, तीनपहाड़| 500| 475| 25

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जामनगर, राजमहल| 490| 474| 16

+2 उच्च विद्यालय, उधवा| 700| 649| 51

प्रोविडेंस स्कूल, साहिबगंज| 264| 223| 41

+2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना, साहिबगंज| 410| 307| 103

+2 जे.के. उच्च विद्यालय, राजमहल| 700| 523| 177

बी.एल.एन.एल. बोहरा इंटर कॉलेज, राजमहल| 420| 308| 112

+2 उच्च विद्यालय, मंगलहाट, राजमहल| 466| 317| 149

पीएम श्री मध्य विद्यालय, नया बाजार, राजमहल| 350| 237| 113

कुल| 8,512| 7,202| 1,310

द्वितीय पाली :

परीक्षा केंद्र| कुल अभ्यर्थी| उपस्थित| अनुपस्थित

साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज| 207| 198| 09

संध्या इंटर कॉलेज, साहिबगंज| 163| 156| 07

राजस्थान इंटर स्कूल, साहिबगंज| 81| 78| 03

पब्लिक हाई स्कूल, साहिबगंज| 73| 69| 04

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, साहिबगंज| 89| 85| 04

पीएम श्री उत्क्रमित नगरपालिका बालिका उच्च विद्यालय, साहिबगंज| 53| 51| 02

जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज| 95| 86| 09

ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज| 73| 64| 09

केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज| 65| 63| 02

सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), साहिबगंज| 267| 243| 24

सेंट जेवियर्स स्कूल (हिंदी माध्यम), साहिबगंज| 97| 82| 15

सेंट जोसेफ अकादमी, साहिबगंज| 61| 54| 07

पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ा पंचगढ़, बोरियो| 101| 87| 14

उच्च विद्यालय, तीनपहाड़| 169| 162| 07

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जामनगर, राजमहल| 165| 159| 06

+2 उच्च विद्यालय, उधवा| 236| 225| 11

प्रोविडेंस स्कूल, साहिबगंज| 89| 85| 04

+2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना, साहिबगंज| 138| 129| 09

+2 जे.के. उच्च विद्यालय, राजमहल| 236| 198| 38

बी.एल.एन.एल. बोहरा इंटर कॉलेज, राजमहल| 141| 122| 19

+2 उच्च विद्यालय, मंगलहाट, राजमहल| 157| 119| 38

पीएम श्री मध्य विद्यालय, नया बाजार, राजमहल| 117| 91| 26

कुल| 2,873| 2,606| 267

प्रशासन ने दी सफलता पर बधाई

परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस बल और परीक्षा कार्य से जुड़े तमाम कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और सजगता के कारण ही साहिबगंज जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से पूरा हो सका।

यह भी पढ़ें : राजमहल के महाजन टोली गंगा घाट पर कार्तिक पंचमी पर भव्य महाआरती और दीपदान, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा तट

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *