बैठक में स्वागत करते भुदेओ कुमार

साहिबगंज/राजमहल: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बरियातू के आरोग्य भवन में रविवार को ‘गंगा समग्र’ की एक महत्वपूर्ण प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में संगठन के पुनर्गठन और आगामी रणनीतियों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक की महत्वपूर्ण खबर राजमहल क्षेत्र के लिए रही, जहाँ गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक भूदेव कुमार को देवघर संभाग का नया संभाग संयोजक नियुक्त किया गया है।

राजमहल के सक्रिय कार्यकर्ता भूदेव कुमार की इस नई और बड़ी जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और गंगा प्रेमियों में खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं नें भूदेव कुमार को इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है ।

Advertisement

संघ के दृष्टिकोण से झारखंड को तीन संभागों में बांटा गया

बैठक के दौरान गंगा समग्र के अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष और राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने बताया कि झारखंड प्रांत के स्तर पर यह अंतिम बैठक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संगठनात्मक दृष्टिकोण से झारखंड प्रांत का पुनर्गठन करते हुए इसे तीन मुख्य संभागों—रांची, हजारीबाग और देवघर में विभाजित किया गया है।

कार्य में सुगमता और विस्तार लाने के उद्देश्य से प्रत्येक संभाग के अंतर्गत 8-8 जिलों को शामिल किया गया है।

नए संभाग संयोजकों की हुई घोषणा

संगठन के विस्तार को गति देने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने तीनों नए संभागों के संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा की:

  • देवघर संभाग: भूदेव कुमार (राजमहल)
  • रांची संभाग: रत्नेश कुमार
  • हजारीबाग संभाग: संजय कुमार सिंह

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सभी नवनिर्युक्त संयोजकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 20 नवंबर तक सभी संभागों की पूर्ण टीम का गठन कर लिया जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, प्रत्येक जिले में जिला संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए प्रखंड से लेकर खंड (ग्राम) स्तर तक समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी।

नदी और तालाबों के संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

गंगा समग्र की इस प्रांतीय बैठक में पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन ने विशेष रूप से नदियों और स्थानीय तालाबों के जीर्णोद्धार और संरक्षण आयाम पर प्राथमिक रूप से कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में मार्गदर्शन देते हुए राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने कहा, “प्रवास और सतत प्रयास से ही कार्यकर्ताओं को सफलता मिलती है। किसी भी कार्यकर्ता का एक छोटा सा प्रयास आगे चलकर विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर लेता है। संगठन में जितने अधिक प्रवासी कार्यकर्ता बढ़ेंगे, कार्यक्रमों का दायरा उतना ही व्यापक होगा। कार्यक्रमों के माध्यम से ही नए कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है, इसलिए हम सभी को संगठन और कार्यों के विस्तार की चिंता करनी चाहिए।”

आगामी बैठकों की तिथि तय

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तिथियों पर भी मुहर लगाई गई:

  • रांची संभाग की बैठक: 5 दिसंबर
  • देवघर संभाग की बैठक: 6 दिसंबर

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

आरोग्य भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रांत संयोजक डॉ. देवव्रत गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री जय किशोर पाठक, प्रांत सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार, चंदा कुमारी गौड़, संतोष आनंद, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, शिवाकांत, नितिन निशांत, अनिल गुप्ता, चंडी चरण दे, संजय सिंह और राजेश ठाकुर सहित राज्यभर के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में पुस्तकालय का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *