उधवा मे पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता

उधवा (साहिबगंज): सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को उधवा और राधानगर में विरोध-प्रदर्शन हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उधवा प्रखंड के पाकीजा मोड़ और राधानगर हाईस्कूल मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उधवा मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष उर्फ कालू और राधानगर मंडल अध्यक्ष उदय कुमार मंडल ने किया। इस दौरान भाजपाइयों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा।

Advertisement

थाने में भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं: पिंटू

उधवा मंडल अध्यक्ष पिंटू ने कहा कि थाना परिसर के भीतर महिला के साथ ऐसी घटना होना झारखंड की गिरती कानून-व्यवस्था का सबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में चोरी, डकैती, हत्या और लूट जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब थाने जैसी जगह पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता अपनी सुरक्षा के लिए कहां जाए।

निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग

राधानगर मंडल अध्यक्ष उदय कुमार मंडल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उधवा मंडल प्रभारी सागर मंडल, राधानगर मंडल प्रभारी ललन राय, जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सरकार, प्रखंड उपाध्यक्ष कुंदन राज उर्फ लालू, चंद्रप्रकाश राय, विजय मंडल, असीत दास, ललित सिंह, विक्की मंडल, राहुल भगत, प्रभास यादव, निताय रविदास, मनोज ठाकुर, मिठू घोष, हीरामन पासवान, कमलकांत साहा, दिलीप मंडल, राजकिशोर मंडल, महामंत्री कमलेश मंडल, उपाध्यक्ष कार्तिक घोष, वरुण मंडल, विश्वरूप मंडल, सुखदेव मंडल, दिनकर मंडल, नयन मिश्रा और गोविंद सहित कई अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में पुस्तकालय का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *