दुर्घटनाग्रस्त वाहन , इनसेट में दुर्घटनाग्रस्त बाइक
दुर्घटनाग्रस्त वाहन , इनसेट में दुर्घटनाग्रस्त बाइक
|

बोरियो: बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिबगंज-बोरियो मुख्य मार्ग पर स्थित मोंगरा पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी मोटरसाइकिल (संख्या JH17C-8986) से बोरियो की ओर जा रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से साहिबगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो (संख्या JH01GE-5001) से मोंगरा पुल के पास उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। एसआई अनिल कुमार सिंह एवं एएसआई देवनारायण साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज भेज दिया है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस प्रशासन मृतक की शिनाख्त करने के प्रयासों के साथ-साथ दुर्घटना के सटीक कारणों की गहन जांच में जुटा हुआ है।

बोरियो से अमर कुमार दास की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *