साहिबगंज : उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025- 26 में कुल 09 पुल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में 18 ऐसे पुल है जिनका भौतिक कार्य 90% या उससे अधिक हो चुका है ।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का कार्य 90% तक पूर्ण कर लिया गया है उसे हर हाल में एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यह कार्य मानसून के पूर्व पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं त्वरित गति से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का लाभ शीघ्र उपलब्ध हो सके।
बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रामाकांत सहित संबंधित विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर अविलंब सूचित करें, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयराम डांगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक भूमि विवाद के कारण हुई हिंसक झड़प में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस…
सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न हुए जनाक्रोश को पुलिस ने सूझबूझ से शांत करा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले के विभिन्न मंडलों में नई समितियों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण, तीनपहाड़ और उधवा मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
साहिबगंज न्यूज़ डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। जिले में मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से निष्पादित किया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की शाम 4:00…