राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल उधवा मुख्य पथ पर लक्खीपुर के समीप बुधवार को दिन के करीब 12 बजे एक चार पहिया वाहन ( बोलेरो ) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इस दौरान वाहन पर सवार सभी यात्री बाल बाल बच गये . प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन पर सवार तीन लोग केलाबाड़ी से फरक्का तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के किसी काम से साहिबगंज जा रहे थे . इसी बीच लक्खीपुर के निकट विपरीत और गलत दिशा से आ रही बाइक सवार को बचाने के दौरान बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया. जिससे उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
समेकित मूल्यांकन-2 परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण
साहिबगंज : जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने शनिवार को जिले में आयोजित कक्षा 1 से 7 तक की SA-2 (समेकित मूल्यांकन-2) परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बेसिक स्कूल अदरो, यूएचएस पुलिस लाइन साहिबगंज तथा यूएमएस छोटा पांगरो, बोरियो सहित कई…
अंचल निरीक्षक के बयान पर 3 नामजद समेत 40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
राजमहल: राजमहल अंचल के फतेहजंगपुर (मटियाल) मौजा में कोर्ट के आदेश पर दखलदेहानी करने पहुंची टीम के विरोध मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-सह-अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार के लिखित बयान पर राजमहल थाना में कांड संख्या 185/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दर्ज…
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन और तीनपहाड़ जोन पत्रकार संघ का हुआ गठन
तीनपहाड़ : तीनपहाड़ में बुधवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक आयोजित कि गई।बैठक की अध्यक्षता जेजेए के अरविंद ठाकुर ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य जेजेए संगठन के मजबूती के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव,कोषाध्यक्ष पद का चयन किया।इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर विकाश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मिथुन यादव,सचिव शशिकांत यादव,उपसचिव महताब आलम…
साहिबगंज: जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा और सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं के लिए भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित
साहिबगंज: जिला शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को उत्क्रमित राजकीय नगर पालिका कन्या उच्च विद्यालय, साहिबगंज में एक भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) डॉ. दुर्गानंद झा के विदाई सम्मान तथा विद्यालय की दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं, रेखा सिंह एवं वीना पांडे के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान को रेखांकित करने…
एकता कला केंद्र ने आयोजित की दो दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला: बच्चों और महिलाओं ने दिखाए अपनी रचनात्मकता के रंग
राजमहल: सावन के पवित्र महीने और रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राजमहल स्थित ‘एकता कला केंद्र’ के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी मेकिंग (रेशमी धागों एवं सजावटी हस्तशिल्प) कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। 19 और 20 अगस्त 2026 को कन्या मध्य विद्यालय, नीलकोठी राजमहल के प्रांगण में आयोजित इस दो…