शिलान्यास करते विधायक एमटी राजा व मौजूद लोग
शिलान्यास करते विधायक एमटी राजा व मौजूद लोग

राजमहल : राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र में करीब 2.34 करोड़ की लागत से विशेष प्रमंडल विभाग के 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति देने का कार्य किया जा रहा है। वैसे क्षेत्र जहां विगत 3 दशकों से सड़क नहीं थी वहां भी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पेयजल की आवश्यकता को पुर्ण करने के साथ साथ विवाह भवन‌ का भी निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में विधायक ने राजमहल प्रखंड के लखीपुर बनगांव में मोइनुल इस्लाम मदरसा में तीन रूम का निर्माण कार्य, गुनिहारी पंचायत अंतर्गत नागेश्वर बाग में लखीराम मुर्मू के घर के पास डीप बोरिंग सहित जलमीनार का निर्माण, प्राणपुर में नवाब पोखर व तौफिक आलम तालाब में सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य, नागेश्वर बाग में सार्वजनिक विभाग भवन का निर्माण कार्य,

उधवा प्रखंड क्षेत्र के श्रीघर में नारायण मंदिर के बगल में पोखर का सौंदर्यीकरण एवं गार्डवाल का निर्माण कार्य, जोक में काली स्थान चौक से कुदरत का खेत तक पीसीसी सड़क नाला एवं पुलिया का निर्माण कार्य, जोका में गेंदा के घर से इमाम शेख के घर तक नाला सहित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य व जोका में कार्तिक स्थान से काली स्थान होते हुए कब्रिस्तान तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

मौके पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमाकांत , विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, राजमहल झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू, काजू मल्लिक, अली कमिशन, विकास यादव, अजय दास, मोहम्मद इब्राहिम, मो यासीन, मोमंजूर, मो जियाउल, मो नईम, हारून रशीद, तमल मंडल, गणेश कीर्तनीयां सहित अन्य मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *