गौ तस्करी तीनपहाड़ पुलिस सरायपुरा साहिबगंज
कीचड़ में फंसी तस्करों की वाहन से पुलिस ने बरामद किये पशु .
|

तीनपहाड़ (साहिबगंज): राजमहल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और खराब रास्तों के कारण गौ तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। सरायपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात गौ तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पशुओं से लदी एक पिकअप वैन कीचड़ में फंसने के बाद तस्कर उसे छोड़कर फरार हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 1 बजे एक राहगीर सरायपुरा गांव से गुजर रहा था। उसने सड़क किनारे नाले के पास एक पिकअप वैन को संदिग्ध अवस्था में फंसा हुआ देखा। जब पास जाकर देखा गया तो वाहन के अंदर दो गाय और तीन सांड क्रूरतापूर्वक लदे हुए थे।पिकअप के फंसने के बाद तस्करों ने उसे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन कीचड़ अधिक होने के कारण वे असफल रहे और पकड़े जाने के डर से वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

Advertisement


पुलिस को मिले आधार कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज

घटना की सूचना मिलते ही एसआई नारद गहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं:

  • बिना नंबर की गाड़ी: तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वैन पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।
  • बरामदगी: वाहन से कुछ संदिग्ध कागजात और एक आधार कार्ड मिला है।
  • पशुओं की हालत: वाहन में लदे तीन सांड बेहोशी की हालत में थे, जिनका तुरंत पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
शनिवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली, सरायपुरा और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गौ तस्कर अब मुख्य सड़कों के बजाय ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गौ तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने की मांग की है।

“मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। वाहन से मिले दस्तावेजों और आधार कार्ड के जरिए तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
— मृत्युंजय कुमार पांडेय, थाना प्रभारी, तीनपहाड़

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *