Bhagalpur Katihar Special Train Route Extention: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है। दक्षिण और उत्तर-पूर्व बिहार (सीमांचल) को जोड़ने वाली भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन (Train Number 03407/03408) के परिचालन की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है।रेलवे के इस फैसले से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय किसानों को सफर में काफी सहूलियत होगी।
अब 22 जून 2026 तक चलेगी भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेनरेलवे प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर–कटिहार–भागलपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन अपने मौजूदा मार्ग, पुराने समय-सारिणी (Time Table) और निर्धारित ठहरावों (Stoppages) के साथ 22 जून 2026 तक अपनी सेवाएं देती रहेगी। इससे पहले इस स्पेशल ट्रेन को 04 जून 2026 तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था।
इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे ने निर्णय लिया है कि आगामी 10 जून 2026 से 16 जून 2026 तक इस ट्रेन को आंशिक रूप से शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट (Short Originate / Short Terminate) किया जाएगा।
नोट: इस अवधि (10 से 16 जून) के दौरान यह ट्रेन भागलपुर के बजाय नवगछिया स्टेशन से ही प्रारंभ होगी और नवगछिया पर ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यात्री अपनी यात्रा प्लान करने से पहले इस बदलाव को जरूर नोट कर लें।
आपको बता दें कि भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के बीच सीधा सड़क संपर्क उस समय बुरी तरह प्रभावित हो गया था, जब विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हो गया था। गंगा नदी पर बने इस पुल के प्रभावित होने से सड़क यातायात ठप हो गया था, जिससे आम लोगों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
जनता की इसी गंभीर परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने इस महत्वपूर्ण रेल संपर्क सेवा (Unreserved Special Train) की शुरुआत की थी, जो आज भी यात्रियों के लिए लाइफलाइन बनी हुई है।