राजमहल शहीद दिवस 2026: शहीद भगत सिंह डिफेंस युवा क्लब ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

राजमहल (साहिबगंज): अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन करने के लिए सोमवार को राजमहल की सड़कें देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आईं। शहीद भगत सिंह डिफेंस युवा क्लब (चरवाहा मैदान) द्वारा शहीद दिवस के मौके पर आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में जोश भर दिया।

नया बाजार से नौगछी तक तिरंगामय हुआ शहर

​क्लब के संरक्षक गौतम राय के नेतृत्व में यह यात्रा नया बाजार मोड़ से शुरू हुई। बाइक पर सवार सैकड़ों युवाओं का काफिला मुख्य मार्ग, शरन पार्क, मलखा बाबा थान,गांधी चौक, स्टेशन चौक, कासिम बाजार, विवेकानंद चौक, महाजन टोली और तीनपहाड़ मोड़ होते हुए नौगच्छी तक पहुँचा।

यात्रा का समापन वापस नया बाजार मोड़ पर आकर हुआ। पूरी यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ के नारों से शहर गूंज उठा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजमहल पुलिस की टीम मौजूद थी।

शहीदों का बलिदान अमूल्य: गौतम राय

​इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए संरक्षक गौतम राय ने कहा, “शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारतीय इतिहास के वो स्वर्ण अक्षर हैं , जिन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। आज की युवा पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

ये रहे उपस्थित

​देशभक्ति के इस कार्यक्रम में धीरज यादव, राहुल मंडल, सुमित पांडे, साकिब अंसारी, प्रियांशु कुमार, गुलाम अजगर, राजा अंसारी, सूरज मंडल, बिक्रम यादव, भूदेव कुमार, उज्जवल मंडल, राजेश मंडल, किशोर जैन, कार्तिक साहा, निताई दास, राजू सरकार और आलोक राय सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं स्थानीय युवा शामिल हुए।

Leave a Comment