T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को रौंदकर रचा इतिहास, तीसरी बार बना विश्व विजेता

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रन पर ही सिमट गई। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच और संजू सैमसन प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने .


भारत की पारी: सैमसन और अभिषेक का तूफान
​भारत की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (52 रन, 21 गेंद) ने आते ही कीवी गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। उनके आउट होने के बाद संजू सैमसन (89 रन, 46 गेंद) ने पारी को संभाला और मैदान के हर कोने में छक्के जड़े। सैमसन की इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे। ईशान किशन (54 रन) ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि अंत में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन बनाकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुँचाया।


​न्यूज़ीलैंड की पारी: बुमराह की घातक गेंदबाजी
​256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूज़ीलैंड की कमर तोड़ दी। बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोटे में महज 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। न्यूज़ीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट (52 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।


मैच के मुख्य आंकड़े:
​भारत का स्कोर: 255/5 (20 ओवर)
​न्यूज़ीलैंड का स्कोर: 159/10 (19 ओवर)
​नतीजा: भारत 96 रनों से जीता।



भारत तीन बार (2007, 2024, 2026) T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी।
​भारत अपने घर (Home Soil) पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना।
​भारतीय टीम ने लगातार दो बार (2024 और 2026) खिताब जीतकर इसे रिटेन (Retain) करने का रिकॉर्ड बनाया।

Leave a Comment