मॉडल कॉलेज राजमहल के 100 से अधिक छात्र परीक्षा देने के बाद भी रिजल्ट में ‘अनुपस्थित’, कॉलेज परिसर में फूटा गुस्सा
तीनपहाड़ (साहिबगंज): सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMDU) दुमका के अंतर्गत आने वाले मुंडली स्थित मॉडल कॉलेज राजमहल के छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है। परीक्षा में शामिल होने के बावजूद परीक्षा परिणाम में उन्हें ‘अनुपस्थित’ (Absent) दर्ज कर अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की इस गंभीर लापरवाही से नाराज 100 से अधिक विद्यार्थियों…

