राजमहल : मनरेगा कर्मियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल बुधवार को संपन्न हो गया । इसके बाद गुरुवार से मनरेगा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है । राजमहल में मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि धरना-प्रदर्शन कर सरकार के समक्ष विभिन्न मांगो को रखा गया है । प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना के दौरान कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है । जिसके कारण उन्हें मजबूर होकर आंदोलन तेज करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा । अपनी मांगो में मनरेगा कर्मियों ने नियमितीकरण के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति बनाने, राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत पदाधिकारियों के समान वेतन संरचना (ग्रेड पे) लागू करने की मांग उठाई है । साथ ही सामाजिक सुरक्षा नीति के तहत स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मृत्यु मुआवजा की व्यवस्था करने की भी मांग की गई । इसके अलावा कई महीनों से लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करने, मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को समुचित आर्थिक सहायता देने तथा मानदेय भुगतान की समयबद्ध और सुनिश्चित व्यवस्था करने की भी मांग की. कर्मियों ने अनावश्यक कार्यभार और अव्यावहारिक लक्ष्य निर्धारण पर रोक लगाने की भी मांग की। मौके पर विनोद रूज, संध्या मंडल, बीना मरांडी, अखिलेश पंडित सहित कई मनरेगा कर्मी मौजूद थे ।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
राजमहल : मॉडल कॉलेज राजमहल में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति दिए गए…
मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘करियर परामर्श संवाद’ का आयोजन, यूपीएससी उत्तीर्ण निहारिका सिन्हा ने छात्रों को दिए सफलता के मूल मंत्र
राजमहल (साहिबगंज): मॉडल कॉलेज, राजमहल के सभागार में गुरुवार को ‘करियर परामर्श संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का…
राजमहल: ₹200 के 14 जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी
राजमहल (साहिबगंज)। राजमहल थाना पुलिस ने जाली नोटों के परिचालन (सर्कुलेशन) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹200 मूल्य के कुल 14 संदिग्ध जाली नोट (कुल ₹2,800) बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ढेडगामा (थाना राजमहल) निवासी संतोष…
साहेबगंज: पीएम श्री कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने किया मिट्टी जाँच प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण
साहेबगंज : साहेबगंज स्थित पीएम श्री उत्क्रमित नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय की कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय की 12 छात्राओं के दल ने स्थानीय मिट्टी जाँच प्रयोगशाला का दौरा कर कृषि विज्ञान और मृदा स्वास्थ्य से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल की। मृदा परीक्षण…
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन और तीनपहाड़ जोन पत्रकार संघ का हुआ गठन
तीनपहाड़ : तीनपहाड़ में बुधवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक आयोजित कि गई।बैठक की अध्यक्षता जेजेए के अरविंद ठाकुर ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य जेजेए संगठन के मजबूती के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव,कोषाध्यक्ष पद का चयन किया।इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर विकाश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मिथुन यादव,सचिव शशिकांत यादव,उपसचिव महताब आलम…