बैठक के दौरान मौजूद पत्रकार

तीनपहाड़ : तीनपहाड़ में बुधवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक आयोजित कि गई।बैठक की अध्यक्षता जेजेए के अरविंद ठाकुर ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य जेजेए संगठन के मजबूती के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव,कोषाध्यक्ष पद का चयन किया।इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर विकाश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मिथुन यादव,सचिव शशिकांत यादव,उपसचिव महताब आलम एवं कोषाध्यक्ष सपन कुमार को नियुक्त किया गया।वही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार और सुधीर विश्वास का चयन किया गया।

संगठन में अध्यक्ष के तौर पर चयनित अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने कहा कि आये दिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।पत्रकार सामाजिक बुराईयों,मसलों और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों को उद्भेदन करने में जिम्मेदारी निभाते हैं।इसलिए अब जेजेए के नेतृत्व में जॉन स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पत्रकारों को एकसाथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।वही पद पर निर्वाचित किए सभी सदस्यों कहा कि संगठन ओर पत्रकारों के हर मुशकिल वक्त में साथ रहूँगा ताकि पत्रकारों के कठिनाइयों का सामना करना न पड़े,और बिना डर के पत्रकारिता कर सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *