जमालपुर/मालदा, 31 मार्च 2026 मालदा रेल मंडल के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्सल ऑफिस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने शराब की बोतलों को सब्जियों के बोरों में छिपाकर भेजने की कोशिश की थी। मालदा के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में RPF (रेलवे सुरक्षा बल), CIB और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जांच के दौरान पार्सल ऑफिस में रखे चार बैगों पर शक हुआ। कागजों में इन बैगों के भीतर ‘ताजी सब्जियां’ होने की बात की गई थी। जब अधिकारियों की मौजूदगी में इन बैगों को खोला गया, तो अंदर कार्टून में छिपाकर रखी गई 234 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। रेलवे ने गलत जानकारी देकर पार्सल सेवा का दुरुपयोग करने और अवैध सामान ले जाने के आरोप में पूरी खेप को जब्त कर लिया है। RPF और वाणिज्य विभाग इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रेलवे पार्सल सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए मालदा रेल मंडल पूरी तरह सतर्क है। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और अभियान जारी रहेंगे।” – रेलवे प्रशासन
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज में संत जेवियर स्कूल के पीछे गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान आठवीं कक्षा का छात्र अभिज्ञान पांडेय डूबा। स्थानीय गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी। परिजनों में मचा कोहराम। पूरी खबर पढ़ें।
साहिबगंज के राधानगर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की। SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी पार्थो घोष को हथियार के साथ किया गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।
कोलकाता : भारतीय रेलवे अपनी सुरक्षा तकनीक को लेकर एक नए युग में प्रवेश कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य मार्ग पर बर्द्धमान और प्रधानखुंटा के बीच 155 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ (Kavach) को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।इस महत्वपूर्ण…
बरहरवा: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों, विदेशी शराब तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ और सीपीडीएस (CPDS) की संयुक्त टीम ने एक…