उधवा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केलाबाड़ी गाँव में शुक्रवार को आयोजित बंशी मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए।जानकारी के अनुसार केलाबाडी के बनियाडीह में प्रतिवर्ष बंसी मेला का आयोजन किया जाता है।मान्यता के अनुसार यहां बंगला वैशाख माह के आगमन पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है।साथ में इस मेला में एक अनोखा प्रतिभा देखने को मिलता है।जहां एक व्यक्ति अपने पीठ में बंसी के सहारे झूलते हुए परिक्रमा किया जाता है।इस आकर्षक दृश्य को देखने आसपास व दूर – दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंती हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,काजू मल्लिक,एकलाकुर रहमान,किन्नु सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
झामुमो की सांगठनिक बैठक: SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजमहल/उधवा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा राजमहल और उधवा प्रखंड में विशेष सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और बीएलए (BLA) को प्रशिक्षित करना तथा रणनीति तैयार करना था। राजमहल: सजग रहकर कार्य करें कार्यकर्ता – जिला अध्यक्ष राजमहल डाक बंगला में…
रामनवमी : बरहरवा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
साहिबगंज जिले के बरहरवा स्थित प्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर में रामनवमी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओ में भरपूर उत्साह देखने को मिला । शतचण्डी महायज्ञ के दौरान मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ अन्य राज्य प.बंगाल,बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे । वर्षो से चली आ रही बिंदुधाम मंदिर की रमानवमी पूजा की काफी मान्यता है ।
हूल दिवस: भोगनाडीह और पंचकठिया में शहीदों को किया नमन, झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज/बरहेट: हूल दिवस के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संथाल हूल के महानायकों को पूरे सम्मान और सादगी के साथ याद किया। इस अवसर पर क्रांति स्थल पंचकठिया और भोगनाडीह में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ झामुमो के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें…