pradeep shastri

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत अंतर्गत हरेराम टोला के शिव मंदिर प्रांगण में कमिटी की ओर से सात दिवसीय आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वृंदावन से आए हुए कथावाचक आचार्य प्रदीप कृष्णा जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि दुःख में हर व्यक्ति ईश्वर का स्मरण करता है,लेकिन सुख में उसे भूल जाता है। यदि सुख के समय भी ईश्वर का स्मरण किया जाए तो जीवन में दुःख का स्थान ही नहीं रहेगा। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का उल्लेख करते हुए उन्हें पूर्ण एवं महाअवतार बताया।

उन्होंने गीता के श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य…का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है। तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर दुष्टों का संहार और सज्जनों का कल्याण करते है। श्रीकृष्ण के जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने मुस्कुराते हुए जीवन जीने का संदेश दिया।

मौके पर कमिटी के अध्यक्ष प्रभाष कुमार यादव,सचिव मधूसुदन घोष,उप सचिव छोटन घोष,उपाध्यक्ष मानू घोष,कोषाध्यक्ष कालू महतो,उप कोषाध्यक्ष पप्पू रजक,कल्लू रजक,विक्की मंडल,पिंका रजक,चंदन साहा,निताय रविदास सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *