राजमहल : हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को राजमहल में वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनुमंडल आवास के निकट स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन, उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मोहम्मद यूसुफ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संताल हूल के नायकों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और त्याग को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। मौके पर वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल सहित अन्य थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
बरहरवा ( साहिबगंज ) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साहिबगंज जिला इकाई द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पखवाड़ा के तहत बरहरवा स्थित श्रीकृष्ण होटल में रविवार को एक भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रवाद, देश की अखंडता और संगठन को बूथ स्तर तक…
बरहेट (साहिबगंज): उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को बरहेट प्रखंड के बेथेल मिशन स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पांच सदस्यीय जांच टीम पहुंची। इस दौरान विद्यालय भवन की साफ-सफाई, स्वच्छता, शिक्षकों की संख्या, आरटीई (RTE) एक्ट 2009 के अनुपालन और विद्यालय परिसर की सुरक्षा समेत कुल 13 प्रमुख बिंदुओं पर गहन जांच की गई। कई…
बरहेट: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को सहूलियत के साथ ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरहेट प्रखंड परिसर में एक विशेष शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले उनका व्यावहारिक परीक्षण (ड्राइविंग…
मॉडल कॉलेज राजमहल में सोमवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, धनबाद के सौजन्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को दी गई कई अहम जानकारी।
राजमहल (साहिबगंज):राजमहल स्थित बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में शासी निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजमहल के विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान कॉलेज में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और संस्थान के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहराई से…
साहिबगंज के राधानगर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की। SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी पार्थो घोष को हथियार के साथ किया गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।