राजमहल : हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को राजमहल में वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनुमंडल आवास के निकट स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन, उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मोहम्मद यूसुफ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संताल हूल के नायकों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और त्याग को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। मौके पर वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल सहित अन्य थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल (साहिबगंज): स्थानीय मॉडल कॉलेज राजमहल में शनिवार (16 मई 2026) को “पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य सह सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को…
तीनपहाड़
थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के एक बंद पड़े घर का ताला काट कर अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है
साहिबगंज। स्थानीय प्रयागराज सभागार भवन (प्रोविडेंस विद्यालय के समीप) में 43वां साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सह महोत्सव के संरक्षक डॉ. रामजन्म मिश्र, सेंट जेवियर्स विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल फादर दीपक बेसरा, गलवान शहीद के…
झारखंड के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर RPF और CIB की बड़ी कार्रवाई। ब्रह्मपुत्र मेल (15658 DN) से पेट में अफीम लपेटकर तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पास से 10.5 लाख रुपये मूल्य की 2.100 किलो अफीम बरामद। जानिए पूरा मामला।”
तीनपहाड़ : तीनपहाड़ में बुधवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक आयोजित कि गई।बैठक की अध्यक्षता जेजेए के अरविंद ठाकुर ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य जेजेए संगठन के मजबूती के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव,कोषाध्यक्ष पद का चयन किया।इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर विकाश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष मिथुन यादव,सचिव शशिकांत यादव,उपसचिव महताब आलम…
संताल हूल के महानायक वीर सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी