साहिबगंज/मालदा: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत साहिबगंज–बड़हरवा रेलखंड के सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच गंगा नदी के तेज बहाव के कारण रेलवे लाइन का तटबंध (Embankment) कट गया है। संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया है। हालांकि, अप (UP) लाइन पर ट्रेनों का आवागमन सीमित गति के साथ जारी रखा गया है।
रेलवे विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित स्थल पर भारी संख्या में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर तटबंध की मरम्मत और ट्रैक बहाली के कार्य में जुटी हुई है, ताकि जल्द से जल्द रेल परिचालन को सामान्य किया जा सके।
इस स्थिति को देखते हुए पूर्व रेलवे ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने, उनके रूट में बदलाव (Diverted) तथा संक्षिप्त प्रारंभ (Short Originate) करने का निर्णय लिया है।
01 अक्टूबर 2026 को रद्द ट्रेनें:
- 63401 साहिबगंज – मालदा टाउन मेमू (MEMU)
- 13409 मालदा टाउन – किऊल एक्सप्रेस
- 13427 हावड़ा – साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 63421 अजीमगंज – साहिबगंज मेमू
- 63411 साहिबगंज – भागलपुर मेमू
- 63063 बर्द्धमान – साहिबगंज मेमू
- 53411 बड़हरवा – साहिबगंज पैसेंजर
- 63405 रामपुरहाट – साहिबगंज मेमू
- 53481 तिनपहाड़ – राजमहल पैसेंजर
- 53483 तिनपहाड़ – राजमहल पैसेंजर
- 53484 राजमहल – तिनपहाड़ पैसेंजर
- 13428 साहिबगंज – हावड़ा एक्सप्रेस
- 13410 किऊल – मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 63402 मालदा टाउन – साहिबगंज मेमू
- 63422 साहिबगंज – अजीमगंज मेमू
- 63412 भागलपुर – साहिबगंज मेमू
- 63064 साहिबगंज – बर्द्धमान मेमू
- 53412 साहिबगंज – बड़हरवा पैसेंजर
- 63074 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू
- 53486 राजमहल – तिनपहाड़ पैसेंजर
- 53482 राजमहल – तिनपहाड़ पैसेंजर
- 63406 साहिबगंज – रामपुरहाट मेमू
- 53408 जमालपुर – रामपुरहाट पैसेंजर
2. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Diverted Trains)
- 30.09.2026: आनंद विहार – अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस (20502) और दिल्ली – कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (15657) को जमालपुर–मुंगेर–कटिहार के रास्ते चलाया जाएगा।
- 01.10.2026: भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस (13404) और जमालपुर – हावड़ा एक्सप्रेस (13072) का परिचालन भागलपुर–दुमका–रामपुरहाट होकर होगा।
- 01.10.2026: गया – हावड़ा एक्सप्रेस (13024) और नटेश्वर – हावड़ा स्पेशल (03030) किऊल–झाझा–आसनसोल के रास्ते चलेगी।
3. आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेनें (Short Origination) & स्पेशल ट्रेन
- 53403 रामपुरहाट – गया पैसेंजर (01.10.2026) रामपुरहाट के बजाय साहिबगंज से खुलेगी।
- 53030 भागलपुर – अजीमगंज पैसेंजर (01.10.2026) भागलपुर के बजाय बड़हरवा से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
- यात्रियों की सुविधा के लिए 30 सितंबर 2026 को रात 22:00 बजे भागलपुर से एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन साहिबगंज के लिए रवाना की जाएगी, जो साहिबगंज से वापस लौटेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति (Train Status) की जानकारी रेलवे पूछताछ केंद्र या अधिकृत ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें : बरहेट स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएम के खिलाफ सहिया साथियों का धरना समाप्त, JMM नेताओं के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति


