छानबीन करती पुलिस
|

साहिबगंज/उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी । मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गौर चंद्र बागती उम्र करीब 50 वर्ष रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गला रेतकर हत्या कर दी।

Advertisement

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम इलाके में छानबीन कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : मालदा टाउन स्टेशन पर RPF-GRPS का क्रैकडाउन, 2 महिलाएं गिरफ्तार | सेब की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी विदेशी शराब

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *