साहिबगंज टीम
|

रांची/साहेबगंज: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित ‘खेलो झारखंड’ राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार आगाज हो गया है। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 3 से 4 अक्टूबर तक आयोजित इस दो दिवसीय स्पर्धा के पहले ही दिन साहेबगंज जिले के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक (1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) अपने नाम किए।

साहेबगंज जिला शिक्षा परियोजना के अधीन इस प्रतियोगिता में जिले का 29 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जिला का नाम रोशन किया।

Advertisement

पहले दिन के पदक विजेता:

बालक अंडर-17 वर्ग:

  • सानू कुमार: डिसकस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • संतोष मुर्मू: ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
  • जमादार केरई: ऊंची कूद में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।
  • सन्नी राज: शॉटपुट (गोला फेंक) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

बालिका अंडर-17 वर्ग:

  • माही कुमारी: ट्रिपल जंप में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में साहेबगंज जिले के प्रतिभागी खिलाड़ी:

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साहेबगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों के 29 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं:

बालक वर्ग:

  1. परमा हांसदा (100 मीटर, 4×100 मीटर)
  2. आयुष कुमार (200 मीटर, 4×100 मीटर)
  3. कृष्णा कुमार (400 मीटर, 4×400 मीटर)
  4. अमित कुमार (800 मीटर, 3000 मीटर)
  5. पिंटू कुम्हार (1500 मीटर)
  6. जमशेद अंसारी (5000 मीटर वॉक)
  7. संतोष मुर्मू (लंबी कूद, त्रिकूद)
  8. जमादार केरई (ऊंची कूद)
  9. सन्नी कुमार (शॉटपुट)
  10. सानू कुमार (डिसकस थ्रो)
  11. पृथ्वी राज मंडल (जेवलिन थ्रो)
  12. सामू मरांडी (110 मीटर, 4×400 मीटर)
  13. अश्विन नागद्वार (4×400 मीटर)
  14. सक्षम कुमार (4×400 मीटर) — (सभी +2 राजस्थान इंटर विद्यालय, साहेबगंज)
  15. आरिफ (4×100 मीटर रिले) — (डी.सी.एम.एस.ओ.ई, सकरीगली/आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र)

बालिका वर्ग:

  1. रोशनी कुमारी (100 मीटर)
  2. रोशनी कुमारी (लंबी कूद)
  3. अनन्या कुमारी (ऊंची कूद)
  4. साक्षी शर्मा, मीनाक्षी, नंदनी कुमारी (रिले) — (सभी डी.सी.एम.एस.ओ.ई, सकरीगली)
  5. सरस्वती कुमारी (200 मीटर)
  6. माही कुमारी (त्रिकूद)
  7. लक्खी कुमारी (डिसकस थ्रो) — (सभी +2 राजस्थान इंटर विद्यालय)
  8. सुमित्रा कुमारी (400 मीटर) — (कस्तूरबा तालझारी)
  9. खुशी मंडल (800 मीटर, 1500 मीटर, रिले) — (उच्च विद्यालय राधानगर)
  10. पलक प्रिया (3000 मीटर) — (यमुनादास चौधरी उच्च विद्यालय)
  11. अनोखी कुमारी (3000 मीटर पैदल चाल) — (डी.सी.एम.एस.ओ.ई, पोखरिया)
  12. काजल कुमारी (जेवलिन थ्रो) — (यूएचएस पांगड़ो)
  13. ईसा कुमारी (शॉटपुट) — (एमएस राय बन्ना)
  14. लक्ष्मी कुमारी (100 मीटर हर्डल्स) — (उच्च विद्यालय पुरानी साहेबगंज)

टीम के कोच एवं मैनेजर:

टीम के साथ मुख्य प्रशिक्षक योगेश यादव (आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज) और टीम मैनेजर के रूप में राकेश कुमार (राजस्थान इंटर विद्यालय), बिरेंद्र कुमार साह (उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना), अन्ना मेरी सोरेन (कस्तूरबा बोरियो) तथा लूसी किस्कू (कस्तूरबा तालझारी) खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

जिले के अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर साहेबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा एवं एपीओ शबनम तबस्सुम सहित जिले के खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने पूरी टीम को बधाई एवं आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का साहिबगंज दौरा, जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *