प्रेस वार्ता के दौरान राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य
|

राजमहल (साहिबगंज): साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना पुलिस को गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राजमहल राजीव रंजन, राधानगर थाना के एसआई संग्राम सोय सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Advertisement

गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे थे अपराधी

​एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे राधानगर थाना को सूचना मिली कि राधानगर चौक के पास कुछ व्यक्ति गाली-गलौज और मारपीट के नीयत से जमा हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल जब राधानगर चौक पहुंची, तो पुलिस को देखते ही वहां झगड़ा कर रहे लोग भागने लगे।

भागने के क्रम में मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार होने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़कर पकड़ लिया।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान:​

  • गौरव यादव (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता- राजकुमार यादव। ​
  • पंकज भगत (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता- सुभाष प्रसाद भगत।(दोनों निवासी: ग्राम- बाकुडीह, थाना- तीनपहाड़, जिला- साहिबगंज)

तलाशी में मिला देशी कट्टा और 9 MM की गोली​

पकड़े गए अपराधियों की जब विधिवत तलाशी ली गई, तो गौरव यादव के कमर के बांये तरफ खोसा हुआ एक देशी कट्टा और उसकी पैंट की जेब से 9 MM KS लिखा हुआ एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से ₹3,880 नकद और एक क्षतिग्रस्त इनफिनिक्स 5G मोबाइल जब्त किया गया।

दूसरे अभियुक्त पंकज भगत के पास से एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन तथा दोनों के पास से बिना नंबर की एक होंडा शाइन 125 CC (ग्रे रंग) मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पूर्व में भी दर्ज है आपराधिक इतिहास​

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौरव यादव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 49/23 के तहत आर्म्स एक्ट (धारा 25(1-B)26/35) का मामला दर्ज है।

इस मामले में राधानगर थाना में कांड संख्या 317/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 317 और 25(1-B)26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:​

इस सफल कार्रवाई में राधानगर थाना के पु०अ०नि० संग्राम सिंह सोय, पु०अ०नि० उपेन्द्र प्रसाद यादव, स०अ०नि० गजाधर कुमार पासवान, हवलदार राजकिशोर यादव, आरक्षी गगन कुमार सिंह और चौकीदार सुदिप्त मंडल शामिल थे।

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा को लेकर तीनपहाड़ पुलिस अलर्ट: पूजा पंडालों का लिया जायजा, किया गया भौतिक सत्यापन

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *