उपस्थित उम्मीदवार
|

साहिबगंज: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, साहिबगंज द्वारा एक दिवसीय भर्ती-सह-निबंधन शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा किया गया।

दो निजी कंपनियों ने लिया भाग, 10 युवाओं का चयन

शिविर में दो प्रमुख निजी नियोजकों—फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी और एयरटेल पेमेंट्स बैंक—ने शिरकत की। विभिन्न पदों के लिए आयोजित इस नियोजन प्रक्रिया में कुल 10 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 15 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके अलावा, 16 युवाओं का मौके पर ही झारनियोजन पोर्टल (Jharmayojna Portal) पर नया निबंधन भी कराया गया।

Advertisement

125 से अधिक अभ्यर्थियों ने दर्ज कराई मौजूदगी

रोजगार के इस अवसर को भुनाने के लिए शिविर में 125 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को जिला नियोजनालय की ओर से संचालित आईटी लैब, समृद्ध पुस्तकालय, कैरियर काउंसलिंग और नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने युवाओं को आज के दौर की जरूरत के हिसाब से रोजगारपरक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला नियोजनालय की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के भर्ती शिविरों के जरिए स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : “भाषा व्यक्ति की पहली पहचान”: साहिबगंज कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह में डॉ. प्रमोद कुमार का विशेष व्याख्यान

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *