मौजूद पदाधिकारी

बरहेट (साहिबगंज): बरहेट प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुसमा में 15 अक्टूबर 2026 को NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) फिजिकल असेसमेंट का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए पहुंचे बाह्य मूल्यांकनकर्ता (External Assessor) डॉ. अरुण कुमार और डॉ. संजय कुमार सिंह ने बारीकी से मूल्यांकन किया।

फिजिकल असेसमेंट के दौरान आरोग्य मंदिर में संचालित 12 प्रकार के स्वास्थ्य सेवा पैकेजों (12 Services Packages) की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही, NQAS द्वारा निर्धारित मानकों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई।

Advertisement

स्वास्थ्य कर्मियों और सहियाओं से किए गए सवाल-जवाब

मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान सीएचओ (CHO) संगीता टुडू, एएनएम लुईसा सोरेन, एएनएम प्रियंका कुमारी, एमपीडब्ल्यू जितेश कुमार कुंदन, एस.एस. लक्ष्मी जी सहित सभी संबंधित सहियाओं और सफाई कर्मियों से केंद्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व गतिविधियों को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई और प्रश्नोत्तर किए गए।

अधिकारियों का मिला तकनीकी सहयोग व समन्वय

इस महत्वपूर्ण NQAS मूल्यांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में एमओआईसी (MOIC) डॉ. पंकज कर्मकार, एसएमओ डॉ. संतोष टुडू, एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ. विवेक भारती, ब्लॉक नोडल ऑफिसर डॉ. प्रत्युष कमल, डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर मोहन सिंह जाटव, आइए फूला राम, गणेश चतुर्वेदी, शुभम कुमार, बीपीएम सरोजिनी केरकेट्टा, बीडीएम/इंचार्ज बीएम विजय कुमार भगत और बरहेट की सीएचओ टीम द्वारा आवश्यक समन्वय और तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें : साहेबगंज में महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन , आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *