निरिक्षण दल
|

उधवा (साहिबगंज): उपायुक्त, साहिबगंज के निर्देशानुसार शुक्रवार को उधवा प्रखंड स्थित फ्लोरा पब्लिक स्कूल का पांच सदस्यीय जांच टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की बारीकी से जांच की गई।

13 बिंदुओं पर हुई गहन जांच

निरीक्षण दल ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता, शिक्षकों और कर्मियों की उपलब्धता, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के प्रावधानों के अनुपालन तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा समेत कुल 13 प्रमुख बिंदुओं पर डेटा जुटाया। टीम के सदस्यों ने स्कूल की विभिन्न कक्षाओं और परिसरों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति को परखा।

Advertisement

जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी उच्च अधिकारियों को

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के निजी विद्यालयों में शैक्षणिक मानकों और संचालन व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में फ्लोरा पब्लिक स्कूल की जांच की गई है। निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपी जाएगी।

निरीक्षण टीम में ये रहे शामिल: जांच दल में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी शिव शंकर, पुलिस अवर निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव, महिला पर्यवेक्षिका नीतिशमा पाठक और प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उदय कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान विद्यालय के निदेशक और शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस: राजमहल में आयोजित हुई कृषक गोष्ठी, कृषि विकास और सशक्तीकरण पर विशेष चर्चा

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *