शिविर मे मौजूद

उधवा: प्रखंड क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक सरकारी योजनाओं और प्रमाण-पत्रों का लाभ देने की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में, वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग के लोगों को आसानी से जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत भवन में तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दूसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, जहां उनके आवेदनों की गहन जांच और सत्यापन किया गया।

सुदूरवर्ती गांवों के लोगों को मिल रही है राहत

शिविर में मौजूद राजस्व कर्मचारी बबलू यादव ने जानकारी दी कि शिविर के दूसरे दिन कुल 40 आवेदनों की जांच की गई। कागजी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद इन सभी आवेदनों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ा दिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रखंड मुख्यालय से दूर सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले उन लोगों को सुविधा प्रदान करना है, जिन्हें विभिन्न कारणों से प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में कठिनाई होती है। ऐसे ग्रामीण अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे मोहनपुर पंचायत भवन पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

मंगलवार को भी जारी रहेगा शिविर

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जो लोग अब तक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सके हैं, वे मंगलवार को आयोजित होने वाले अंतिम दिन के शिविर में जरूर शामिल हों। निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर ग्रामीण अपने आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसके बाद नियमानुसार प्रमाण-पत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष शिविर के सफल संचालन में पंचायत सहायक जुली कुमारी, दयानंद साहा, संजय टुडू और पंचायत वीएलई वसीम रेजा समेत कई अन्य लोग मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा कार्यकर्ताओं ने उधवा और राधानगर में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *