भागलपुर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: लावारिस बैगों से 176 बोतल अवैध शराब बरामद

मालदा/भागलपुर, 24 मार्च 2026:​मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आरपीएफ पोस्ट भागलपुर को एक बड़ी सफलता मिली है।​

कैसे हुई बरामदगी : सोमवार (23 मार्च) की शाम करीब 6:00 बजे, जब साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर (53415) भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुँची, तब गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों की नज़र फुट ओवर ब्रिज के नीचे रखे दो संदिग्ध ट्रॉली बैगों पर पड़ी। काफी देर इंतज़ार और पूछताछ के बाद भी जब किसी ने बैग पर अपना हक नहीं जताया, तो जवानों ने उन्हें कब्ज़े में ले लिया।

बरामद : जाँच करने पर दोनों बैगों से 176 बोतल अवैध शराब (प्रत्येक 180 मिली) मिली।​अनुमानित कीमत: बरामद शराब की कुल कीमत करीब ₹40,480 आंकी गई है।​ जब्त की गई शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भागलपुर आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।

रेलवे की अपील: मालदा रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि आपको स्टेशन या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखे, तो तुरंत रेल कर्मचारी या आरपीएफ को सूचित करें।

Leave a Comment