तीनपहाड़ (साहिबगंज): स्थानीय मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कोहराम मच गया। सुबह करीब 3 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं। इस घटना ने कई छोटे दुकानदारों की जीवन भर की जमापूंजी को चंद मिनटों में स्वाहा कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरी मंडी को घेर लिया। आग की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की जद्दोजहद करते दिखे। स्थानीय निवासियों ने साहस का परिचय देते हुए घरों की टंकियों और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने सारे प्रयास विफल साबित हुए।
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ितों में प्रशासन और दमकल विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया।
दुकानदारों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
घंटों की देरी से पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर कोयला हो चुका था।
“दुकानदारों का दर्द” “हमने कर्ज लेकर और अपनी पूरी पूंजी लगाकर दुकान खड़ी की थी। आग ने हमारी उम्मीदों को भी जला दिया है। अब हमारे सामने परिवार पालने और कर्ज चुकाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।” > — पीड़ित नाश्ता दुकानदार
इस आगलगी में सब्जी, किराना और अन्य छोटे सामानों की दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। कई दुकानदार अपनी बर्बादी देख फफक-फफक कर रो पड़े। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित दुकानदारों ने अब सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि वे अपना जीवन फिर से पटरी पर ला सकें।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज/उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास एनएच सड़क पर हुई गौर चंद्र बागती की गला रेतकर हत्या मामले का साहिबगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक का अपना चचेरा भाई ही निकला। पुलिस ने…
राजमहल (साहिबगंज): प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में छात्राओं के पठन-पाठन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राजमहल विधायक ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विद्यालय परिसर में 4 नए क्लासरूम भवन का शिलान्यास किया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से इस 4 कमरे के क्लासरूम का…
साहिबगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग-133 ( मिर्जाचौकी से महगामा ) के साहिबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले 21.55 किलोमीटर भाग के संरेखन (Alignment) की संपुष्टि को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न…
राजमहल: खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) विभाग की टीम ने राजमहल शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नियम उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचने के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूड सेफ्टी ऑफिसर आशीष कुमार…
साहिबगंज : उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को भवन प्रमंडल/झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (JSBCCL) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयसीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
साहिबगंज: गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबगंज के वीर सपूत शहीद कुंदन कुमार ओझा (वीर चक्र, मरणोपरांत) की छठी पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव डिहारी में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत स्थित डिहारी गांव में…