उधवा : रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सोमवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ राजमहल सदानंद महतो और राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने लोगों से रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की । वहीं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रामनवमी पर्व तथा चैती दुर्गा पूजा में जुलूस रूट चार्ट की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर असामाजिक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर अधिक भीड़ लगने वाली जगहों में पुलिस प्रशासन की तैनाती रहेगी। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को ड्यूटी के दौरान सहयोग करने की अपील किया।
वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील किया।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
बरहरवा: आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) बरहरवा और सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) मालदा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से यात्रियों से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संदर्भ में बताया गया…
उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
राजमहल : शहर के वार्ड संख्या 06 स्थित बर्मन कॉलोनी में गुरुवार की शाम धार्मिक श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई भगवान बलभद्र के रथ…
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
साहिबगंज के उधवा में मंइयां सम्मान योजना के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिवालय सहायक सफीक अहमद पर राधानगर थाने में FIR दर्ज। पढ़ें पूरी खबर।