बेगमगंज के सिंहटोला में दो घर जले

उधवा ( साहिबगंज ) : राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सिंह टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गई। इस घटना में नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिंह टोला निवासी अर्जुन मंडल के परिवार के लोग छत के ऊपर रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी बीच वह रसोईघर से किसी काम से नीचे आई थी।

इतने में चूल्हे से आग की चिंगारी उठने लगी और आसपास घरों में जा गिरी। देखते ही देखते आग तेजी से उठने लगा और रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गया । जिससे आग और विकराल रूप धारण कर लिया। आगलगी की खबर सुनते ही आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में अर्जुन मंडल एवं बादल मंडल का घर जलकर राख हो गया।

Leave a Comment