फाइल फोटो - तीनपहाड़ थाना
फाइल फोटो - तीनपहाड़ थाना
|

तीनपहाड़:
सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न हुए जनाक्रोश को पुलिस ने सूझबूझ से शांत करा दिया है । साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उल्लेख करना आवश्यक है कि बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक द्वारा किसी विशेष विषय पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी से स्थानीय लोगों में गहरा रोष देखा गया । सोमवार रात करीब 9 बजे आक्रोशित लोग तीनपहाड़ बस स्टैंड चौक पर एकत्रित हुए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच व उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को अविलंब गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने आम जनता से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और संयम के साथ करें। किसी भी धर्म या समुदाय के विरुद्ध भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी करना न केवल अनैतिक है बल्कि दंडनीय अपराध भी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।”

नोट -जिम्मेदारी से करें सोशल मीडिया का प्रयोग
यह घटना हम सभी के लिए एक सीख है। डिजिटल युग में हमारी एक छोटी सी टिप्पणी समाज का माहौल बिगाड़ सकती है। नागरिकों को चाहिए कि वे किसी भी धर्म का अनादर न करें और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें। सतर्क रहें, जागरूक बनें और अफवाहों पर ध्यान न दें।-द न्यूज़ मित्र टीम

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *