छापामारी के दौरान फूड सेफ्टी विभाग के पदाधिकारी व मौजूद अन्य
छापामारी के दौरान फूड सेफ्टी विभाग के पदाधिकारी व मौजूद अन्य

राजमहल: खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) विभाग की टीम ने राजमहल शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नियम उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचने के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूड सेफ्टी ऑफिसर आशीष कुमार वर्मा और नवरंग देव के नेतृत्व में टीम ने शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन चौक, गांधी चौक, निबंधन कार्यालय तथा मलखा बाबा थान के आसपास स्थित दर्जनों चाय, किराना और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया।​

जांच के दौरान विमल चाय दुकान, राजू पान दुकान और रोहन चाय दुकान समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कई दुकानों से एक्सपायरी (समयावधि पार) कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्रियां बरामद की गईं। टीम ने नियमानुसार इन सभी अमानक व असुरक्षित सामग्रियों को जब्त कर लिया।​साथ ही, लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों से मौके पर ही हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में ऐसा करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की सख्त हिदायत दी गई।​

व्यापारियों में मचा हड़कंप, दुकानें बंद कर भागे

फूड सेफ्टी विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई की खबर जैसे ही बाजार में फैली, स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए क्षेत्र के कई बड़े दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में ताला लगाकर मौके से खिसक गए।​ अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर राजमहल थाना के एसआई ओम प्रकाश चौहान दलबल के साथ मौजूद थे।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *