चयन प्रक्रिया के दौरान मौजूद प्राचार्य व अन्य
|

साहिबगंज: स्थानीय सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित प्रक्रिया के बाद साहिबगंज महाविद्यालय के कुल 53 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में कर लिया गया है. शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा के कड़े मानकों को पार करने के बाद इन कैडेटों का अंतिम चयन किया गया.

प्राचार्य ने दी बधाई, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उन्हें एनसीसी की नियमित परेड और सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करती है, इसलिए सभी कैडेटों को पूरी निष्ठा के साथ इसमें अपना योगदान देना चाहिए.

Advertisement

बाढ़ की वजह से स्थगित हुई थी पूर्व निर्धारित तिथि

यह चयन प्रक्रिया पहले 19 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई थी. हालांकि, क्षेत्र में आई बाढ़ की स्थिति और उससे विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं को देखते हुए छात्रों ने प्राचार्य से तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था. छात्रों की परेशानी को समझते हुए प्राचार्य ने नई तिथि 26 सितंबर 2026 तय की थी, जिस पर शनिवार को चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई.

अधिकारियों की देखरेख में पूरा हुआ चयन

यह पूरी चयन प्रक्रिया एनसीसी के नायक सूबेदार प्रीतिचमान गुरुम और हवलदार सुरेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई. इस मौके पर एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर डॉ. वसीम राजा के अलावा सीनियर अंडर ऑफिसर शंकर कुमार यादव और अंगद यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बरहेट में लगा विशेष कैंप, लोगों ने दिया ड्राइविंग टेस्ट

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *