निरीक्षण करते साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य
निरीक्षण करते साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य
|

साहिबगंज: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर 2 सत्र 2025-2029 की परीक्षा के दौरान साहिबगंज महाविद्यालय केंद्र में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। महाविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त छात्र को यूजी सेमेस्टर 2 की विश्वविद्यालय सारणी में शामिल शेष सभी परीक्षाओं से निष्कासित कर अयोग्य घोषित कर दिया है।

प्राचार्य का कड़ा संदेश: नियमों का पालन अनिवार्य

साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी छात्र परीक्षा से जुड़े नियमों का अक्षरत: पालन करें। महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी परीक्षार्थी पर भविष्य में भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

UG और B.Ed परीक्षा हॉल का औचक निरीक्षण

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने स्वयं विभिन्न परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूजी सेमेस्टर 2 और बी.एड सेमेस्टर 2 के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और उनका कड़ाई से पालन करने का सुझाव दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, या कोई भी संदिग्ध पठन सामग्री लेकर परीक्षा भवन में प्रवेश करना पूर्णतः वर्जित है। यदि किसी परीक्षार्थी के पास ऐसी सामग्री पाई जाती है, तो उसे तुरंत प्रभाव से परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

शांतिपूर्ण माहौल में 449 परीक्षार्थी हुए शामिल

सख्त चेकिंग व्यवस्था के बीच आयोजित आज की परीक्षा में यूजी सेमेस्टर 2 के विभिन्न विषयों में कुल 351 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, बी.एड सेमेस्टर 2 की परीक्षा में 98 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के सफल और अनुशासित संचालन में परीक्षा नियंत्रक, सहायक नियंत्रक, परीक्षा विभाग के कर्मचारियों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : अभिभावकों की उपस्थिति रही कम : प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल में SMC गठन की बैठक स्थगित

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *