घटनास्थल पर मौजूद परिजन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन
|

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत मनिहारी टोला भट्ठा में एक विवाहिता की गला दबाकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कल्पना मंडल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति संदीप मंडल को हिरासत में ले लिया है।

मायके से जबरन लाने के बाद की वारदात

मृतका के पिता अशोक सरदार निवासी: फरक्का, अभला गांव, ने अपने बयान में बताया है कि 8 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी कल्पना की शादी की थी। उनके दो मासूम बच्चे—बेटी लक्ष्मी मंडल (5 वर्ष) और बेटा लक्ष्मण मंडल (2 वर्ष) हैं।​

पिता के अनुसार, रक्षाबंधन पर कल्पना मायके आई हुई थी। घटना वाली रात उसका पति संदीप मंडल शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और जबरन उसे साथ ले जाने की जिद करने लगा। जब कल्पना ने सुबह चलने की बात कही, तो वह विवाद कर वहां से लौट गया। बाद में ससुराल पक्ष के दबाव और फोन पर बुलाए जाने के बाद कल्पना वापस ससुराल आ गई थी।

मंदिर से घसीटकर घर लाया और मार डाला

परिजनों का आरोप है कि घटना की रात संदीप शराब पीकर घर आया और कल्पना के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगा। जान बचाने के लिए कल्पना भागकर पास के काली मंदिर में छिप गई थी, लेकिन आरोपी उसे मंदिर से घसीटते हुए वापस घर लाया और गला दबाकर उसकी जान ले ली।​

हत्या को छिपाने के लिए रात करीब 2 बजे आरोपी पति ने मायके वालों को फोन कर मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि कल्पना की तबीयत अचानक उल्टी-दस्त के कारण बिगड़ गई है और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। महज 10 मिनट बाद उसने फोन कर मृतका के भाई को सूचना दी कि कल्पना की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

सूचना मिलते ही जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल के अन्य सदस्य फरार पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति संदीप मंडल को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : राजमहल में अवैध MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, डिजिटल तराजू और पैकेजिंग सामग्री बरामद

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *