राजमहल / उधवा: राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने संयुक्त रूप से राजमहल और उधवा प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ से प्रभावित लगभग 1200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
प्रभावित पंचायतों का लिया जायजा सांसद और विधायक ने राजमहल प्रखंड के घाटजमनी व मध्य नारायणपुर तथा उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी, पूर्वी प्राणपुर और श्रीधर पंचायत क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना।
सड़क निर्माण और कटाव नियंत्रण को प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि:
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
- भविष्य में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अग्रिम तैयारी की रणनीति तैयार की जाएगी।
- गंगा नदी व स्थानीय नदियों से होने वाले कटाव की रोकथाम के लिए कटाव निरोधी कार्य का मामला सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।
- प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाए।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी व प्रतिनिधि दौरे के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, केंद्रीय समिति सदस्य एकलाकुर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, अयुब अली (बाबू दा), नगर अध्यक्ष मो. आजाद, मो. महबूब शेख, अजय कुमार दास, विकास यादव, अब्दुल कादिर, मुर्शीद राजा, अशोक चिरानियां, मो. अब्दुल, मो. हफीजुर्रहमान, मो. अफजल शेख, रिजवाना काशमी, काजू मल्लिक, मो. गुलाब, स्मित चौरसिया, मो. जहांगीर, मो. तजरूल शेख, वासुदेव मंडल, गोपाल मंडल, अंचल निरीक्षक हैदर अली तथा हल्का कर्मचारी ब्रह्मदेव मंडल सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : राजमहल : SDO और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ का लिया जायजा, 600 पीड़ितों को राहत सामग्री व 225 पशुपालकों को बांटा चारा


