इश्तेहार चिपकाने के दौरान मौजूद पुलिस टीम
इश्तेहार चिपकाने के दौरान मौजूद पुलिस टीम
|

राजमहल : साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर थाना कांड संख्या 208/26 के प्राथमिकी अभियुक्त सुमन रजक के जामनगर स्थित आवास पर पुलिस टीम ने विधिवत ढोल बजाकर इश्तेहार चस्पां किया।

जानें पूरा मामला

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुमन रजक (पिता- श्यामचंद्र रजक), निवासी ग्राम जामनगर के खिलाफ राजमहल थाना में दिनांक 23/06/26 को कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया था। अभियुक्त पर बीएनएस (BNS) की धारा 87, 137(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

समर्पण की चेतावनी

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद राजमहल थाना पुलिस की टीम उसके जामनगर स्थित घर पहुंची। वहां ग्रामीणों की मौजूदगी में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई और घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समयावधि के भीतर अदालत या थाने में आत्मसमर्पण करने का कड़ा निर्देश दिया है, अन्यथा आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पुलिस बल रहा तैनात

इस कार्रवाई के दौरान राजमहल थाना के एसआई ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से भाग रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : UPI Payment New Rules 2026: आम उपभोक्ताओं के लिए UPI पूरी तरह से मुफ्त , जानें सरकार और NPCI की नई गाइडलाइन

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *