दीक्षांत समारोह में मौजूद अतिथि व अन्य
दीक्षांत समारोह में मौजूद अतिथि व अन्य
|

तीनपहाड़ (साहिबगंज):विज़ार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी, तीनपहाड़ में रविवार को 16वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंगी प्रसाद यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह की शुरुआत में संस्थान के डायरेक्टर गौतम कुमार और प्रिंसिपल उत्तम कुमार ने मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव को गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन एकेडमी की छात्रा काजल कुमारी ने कुशलतापूर्वक किया।

Advertisement

60 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए ADCA Plus प्रमाण पत्र

दीक्षांत समारोह के दौरान एडीसीए प्लस (ADCA Plus) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले लगभग 60 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का: बजरंगी प्रसाद यादव

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा, “वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और इस दौर में कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। बिना कंप्यूटर ज्ञान के आधुनिक युग में सफलता प्राप्त करना बेहद मुश्किल है। विज़ार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी बच्चों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा देकर इस राह को आसान बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है।” उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भविष्य के नए पड़ाव की शुरुआत: गौतम कुमार

संस्थान के डायरेक्टर गौतम कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक भावुक कर देने वाला क्षण होता है, लेकिन यह विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एक नए पड़ाव की शुरुआत भी करता है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर एकेडमी के प्रिंसिपल उत्तम कुमार, तीनपहाड़ मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, कृष्णा शर्मा, सिद्धार्थ यादव, शिक्षक अफजल अंसारी, आमिर अंसारी सहित संस्थान के अन्य शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : मिथुन यादव , तीनपहाड़

यह भी पढ़ें : साहिबगंज में NH-133 के 21.55 किमी संरेखन की संपुष्टि को लेकर बैठक, उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने दिए निर्देश

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *