मृतक के घर के बाहर का दृश्य
|

साहिबगंज/उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास हुई गौर चंद्र बागती की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त घटी वारदात, परिजनों ने जताई जमीन विवाद की आशंका

मृतक की पत्नी के अनुसार, गौर चंद्र बागती (उम्र लगभग 50 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वे वापस लौट रहे थे, उसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब मिली जब परिजनों को रास्ते में उनके पड़े होने की सूचना मिली।

Advertisement

मृतक की पत्नी ने के अनुसार इस हत्या के पीछे जमीन विवाद या संपत्ति से जुड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जमीन की नापी और खरीद-बिक्री से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी और जबरन बातें मनवाने का दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने मामले में अभी किसी भी व्यक्ति के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है । फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

जांच की कमान एसडीपीओ के हाथों में

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। बहुत जल्द इस हत्या कांड का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : तीनपहाड़ : आरपीएफ कैंप और स्टेशन का कमांडेंट ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *