rajmahal sdo co

साहिबगंज : उपायुक्त के निर्देशानुसार उर्वरक दुकानों की जांच हेतु गठित संयुक्त प्रवर्तन दल (Joint Enforcement Team) द्वारा गुरुवार को राजमहल प्रखंड स्थित तारा फर्टिलाइजर एवं विकास कृषि केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, दर सूची, स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, गोदाम तथा पीओएस (POS) मशीन के अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही गोदाम में उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

जांच टीम ने दुकानदारों को प्रतिदिन उर्वरकों की दर सूची एवं स्टॉक की अद्यतन स्थिति दुकान के बाहर प्रदर्शित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उर्वरकों की बिक्री केवल किसानों को ही की जाए। टीम द्वारा उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा गैर-कृषि कार्यों में उपयोग पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों को सरकार द्वारा अधिकृत थोक विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करने का निर्देश भी दिया गया।निरीक्षण के क्रम में दुकानों में उपलब्ध कीटनाशकों (पेस्टीसाइड) की भी जांच की गई। इस दौरान दवाओं की वैधता अवधि (Expiry Date) का सत्यापन किया गया तथा दुकानदारों को नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में पेस्टीसाइड की बिक्री नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।

संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा उर्वरकों के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल, जिला कृषि पदाधिकारी, साहेबगंज, अंचल अधिकारी, राजमहल तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजमहल शामिल थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *