रूपी सोरेन जी की तस्वीर

रांची/राजमहल : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रूपी सोरेन के निधन की जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दी गई।

झारखंड आंदोलन और समाज सुधार में योगदान

रूपी सोरेन केवल एक राजनेता की पत्नी या मां ही नहीं थीं, बल्कि झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन और सामाजिक सुधारों की एक प्रमुख स्तंभ रही थीं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर में उन्होंने हमेशा एक मजबूत ढाल बनकर परिवार और समाज को संभाला। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन के दौरान भी महिलाओं को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें राज्यभर में अगाध सम्मान मिला। झारखंड की जनता उन्हें मां समान आदर देती थी।

Advertisement

राज्यभर में शोक संदेश और श्रद्धांजलि का दौर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मातृ शोक मिलने की खबर मिलते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में संवेदनाओं का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और सामाजिक संगठनों ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

साहिबगंज और राजमहल के दिग्गज नेताओं ने प्रकट किया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस मातृ शोक पर राज्यभर के साथ-साथ साहिबगंज जिले के राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। राजमहल विधायक एम टी राजा, राजमहल सांसद विजय हांसदा और मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने शोक संदेश जारी कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन जी का चले जाना पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इसके अलावा साहिबगंज जिले के तमाम वरिष्ठ एवं दिग्गज झामुमो नेताओं ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि संघर्ष और स्वाभिमान की प्रतीक रूपी सोरेन जी का मार्गदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में पूरा दल और राज्य की जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज: CSP से 2.45 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार; नकदी, दो बाइक और मोबाइल बरामद

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *