बरहेट: पवित्र बंगला सावन की पहली सोमवारी पर सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा शिवगादी धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वातावरण ‘बोल बम’ व ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। देर शाम तक लगभग 7 हजार से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर जलार्पण किया।
पश्चिम बंगाल से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु
इस अवसर पर खासकर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से काफी तादाद में कांवरिया और श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचे। अधिकांश भक्त बाइक और निजी वाहनों के माध्यम से पहुँचे थे, वहीं दर्जनों कांवरियों के जत्थे फरक्का के पवित्र गंगा घाट से जल उठाकर पैदल मार्च करते हुए शिवगादी धाम पहुंचे। झमाझम बारिश के बीच शिवगादी पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि यहाँ आकर मन को असीम शांति और सुकून मिलता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लगातार गश्त कर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बाबा दरबार पहुँचने वाले हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद और तत्पर है।
प्रबंध समिति ने की बेहतर व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा प्रदान कर रहे हैं।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: पेयजल, विद्युत् रोशनी, सुलभ शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
ठहरने का प्रबंध: बाहर से आने वाले भक्तों के लिए निःशुल्क धर्मशालाओं का प्रबंध किया गया है।
कार्य विभाजन: व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
तीनपहाड़ : थाना क्षेत्र अंतर्गत बुध हटिया के समीप बुधवार की रात तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने राह चलते एक 36 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में बुरी तरह घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की…
बरहरवा: आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) बरहरवा और सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) मालदा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से यात्रियों से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संदर्भ में बताया गया…
साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने DMFT योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और गलत रिपोर्टिंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रामनवमी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया । रामनवमी के मौके पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना मांगी। लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया