साहिबगंज महिला महाविद्यालय में नामांकन हेतु निर्देश
|

साहिबगंज: महिला महाविद्यालय, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. ध्रुब ज्योति कुमार सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2026–30 में बीए (BA) और बीकॉम (B.Com) में नामांकन की इच्छुक छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

NEP के तहत केवल एक बार खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र (2026–30) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के नए दिशा-निर्देशों के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत नामांकन के लिए ऑनलाइन चांसलर पोर्टल केवल एक बार ही खोला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विषयों में सीटों की संख्या पूरी तरह सीमित है।

नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य की खास सलाह

प्राचार्य ने छात्राओं को सलाह देते हुए कहा कि साहिबगंज शहर में बीए और बीकॉम की पढ़ाई के लिए केवल दो ही प्रमुख संस्थान—साहिबगंज महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय उपलब्ध हैं। सीटों की सीमित संख्या को देखते हुए छात्राओं को अपने नामांकन की संभावना बढ़ाने के लिए दोनों महाविद्यालयों में अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।

प्राचार्य के अनुसार, यदि कोई छात्रा केवल एक ही महाविद्यालय में आवेदन करती है और सीटें भर जाने के कारण उसका चयन नहीं हो पाता, तो वह नामांकन से वंचित हो सकती है। इसके विपरीत, दोनों कॉलेजों में अलग-अलग आवेदन करने से यदि किसी कारणवश एक कॉलेज में मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आता है, तो दूसरे कॉलेज में नामांकन की संभावना बनी रहेगी।

अभिभावकों और छात्राओं से समय पर कदम उठाने का आग्रह

डॉ. ध्रुब ज्योति कुमार सिंह ने अभिभावकों और छात्राओं से विशेष आग्रह किया है कि वे तकनीकी दिक्कतों या अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से कम आवेदन फॉर्म भर लें, ताकि सीमित सीटों के कारण भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *