sahibganj team
| |

साहिबगंज: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में खेलगाँव (होटवार, रांची) में 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित ‘खेलो झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता’ में जिला शिक्षा परियोजना, साहिबगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में उपविजेता (Runners-Up) का गौरव हासिल किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे जिले में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है।

शानदार सफर तय कर फाइनल में बनाई जगह

प्रतियोगिता के दौरान साहिबगंज की टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए एक के बाद एक कई मजबूत टीमों को धूल चटाई:

Advertisement
  • साहिबगंज ने पलामू को 2-1 से पराजित किया।
  • रांची की टीम को 1-0 से शिकस्त दी।
  • बोकारो को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया।
  • गिरिडीह की टीम को 1-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

हालाँकि, खिताबी मुकाबले में टीम को पाकुड़ के खिलाफ 2-0 से संघर्षपूर्ण हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही। वहीं, व्यक्तिगत प्रदर्शन में साहिबगंज के सुमित बास्की को प्रतियोगिता का ‘बेस्ट प्लेयर’ चुना गया।

विजेता टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ी और मार्गदर्शक

बालक वर्ग की इस फुटबॉल टीम में विशनपुर उच्च विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय लखीपुर के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम में मंगल हेंब्रम, राहुल मुर्मू, टोनल सोरेन, राएस अंसारी, मरकुस सोरेन, निमाई मुर्मू, बाबूजी हेंब्रम, सुना छोड़े, सामियल टुडू, मरांग हांसदा, सुमित बासकी, मुत्तसिल हांसदा, बड़का टुडू, ईंधन किस्कू और सुशील हेंब्रम शामिल रहे। खिलाड़ियों के इस मुकाम तक पहुँचने में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लखीपुर के शारीरिक शिक्षक नीतीश कुमार दास और सुजीत मल्लिक का मार्गदर्शन बेहद अहम रहा।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने दी बधाई

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा और ए.पी.ओ. शबनम तबस्सुम सहित जिले के तमाम गणमान्य लोगों ने टीम के कोच, मैनेजर और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

नोट: इससे पूर्व ‘खेलो झारखंड’ की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में भी साहिबगंज जिले की टीम उपविजेता रही थी, जो जिले के उभरते खेलकूद के स्तर को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज : दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने दिए कड़े दिशा-निर्देश

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *