उद्घाटन करते विधायक

राजमहल: ऐतिहासिक नगरी राजमहल में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिकारिक उत्साह के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस महापर्व पर शहर के गुदारा घाट रेलवे परिसर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे।

अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, राजमहल अस्पताल प्रभारी डॉ. उदय टुडू, विधायक प्रतिनिधि सह नगर उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू और पंकज घोष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

Advertisement

आकर्षक आतिशबाजी ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान बुराइयों के प्रतीक रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। पुतला दहन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर की गई आकर्षक और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने वहां मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया, जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

विधायक ने दिए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना की थी। दशहरा का पर्व इसी ऐतिहासिक विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें यह संदेश देता है कि अंततः जीत सत्य और धर्म की ही होती है।

उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा का निर्वहन नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर छिपी बुराइयों, अहंकार और अन्याय को समाप्त करने का एक बड़ा संकल्प भी है। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और हमेशा सत्य, सदाचार तथा न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए।

मंगलहाट में आतिशबाजी ने मोहा मन

वहीं राजमहल प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक मंगलहाट दुर्गा स्थान मंदिर प्रांगण में विजयादशमी का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और अगाध श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप भव्य रावण वध और आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा और जिला परिषद सदस्य सुष्मिता देवी ने संयुक्त रूप से पटाखा फोड़कर किया। मुख्य कार्यक्रम से पहले पूजा समिति की ओर से अतिथियों को पारंपरिक तरीके से चुनरी और अंगवस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

बंगाल के कलाकारों की आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र

विजयादशमी के इस विशेष मौके पर पश्चिम बंगाल से आए विशेष कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक हवाई आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और आसमान को छूते पटाखों के नजारों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें : तीनपहाड़ में विजयादशमी पर निकली भव्य कलश विसर्जन यात्रा, ‘सिंदूर खेला’ के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *