साहिबगंज (झारखंड):साहिबगंज जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया चौक पर प्रतिबंधित चरस (स्मैक) की बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 9.6 ग्राम आंका गया है।
स्थानीय लोगों की सजगता से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को झिकटिया चौक पर एक युवक को नशीला पदार्थ बेचते देख स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही संध्या गश्ती दल में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) अनिल कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा कुमार (उम्र 22 वर्ष), थाना बरहरवा, जिला साहिबगंज के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बरहरवा थाना में कांड संख्या 115/23 (दिनांक 19.07.2023) के तहत भा०द०वि० की धारा 380, 411 और 457 के तहत मामला दर्ज है।
एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 18 पुड़िया स्मैक जब्त की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद बरहरवा थाना में कांड संख्या 258/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b) के तहत उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस नशीले कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
छापेमारी दल में ये रहे शामिल:
- पु०नि० संतोष कुमार (बरहरवा प्रभाग)
- पु०अ०नि० अनिल कुमार यादव (बरहरवा थाना)
- पु०अ०नि० सुदामा सिंह (बरहरवा थाना)
- बरहरवा थाना का सशस्त्र बल
यह भी पढ़ें : ‘भारत मंडपम’ में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में शामिल होंगे छात्र आलोक



2 Comments