rajmahal sdpo pc
|

राजमहल (साहिबगंज): साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलहाट के पास NH-33 पर हुई लूट की घटना का महज 40 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले की जानकारी साझा की।​

क्या था मामला

बीती 24 मार्च 2026 की रात करीब 8:10 बजे, गौतम कुमार स्वर्णकार जब मंगलहाट से आगे डेढ़गामा और मुन्नापटाल के बीच से गुजर रहे थे, तभी तीन बाइकों पर सवार 6 अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनका बैग लूटकर फरार हो गए।

​त्वरित कार्रवाई के लिए बनी विशेष टीम​

घटना की गंभीरता को देखते हुए साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में छापेमारी की और तीन संदिग्धों को धर दबोचा।​

​पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं :​ विष्णु मंडल (32 वर्ष), पिता- स्व. राजेन मंडल, साकिन- कसवा।​ भागवत कुमार मंडल (25 वर्ष), पिता- राम किशन मंडल, साकिन- नयाबस्ती, टेकबथान।​सिकेश कुमार (26 वर्ष), पिता- महावीर मंडल, साकिन- टेकबथान।(सभी थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के निवासी हैं)

वाहन बरामद​

अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीनों वाहन बरामद कर लिए हैं :​एक काला-नीला रंग की स्कूटी (JH18 M 4281)​एक सफेद और काले रंग की अपाचे बाइक (JH17 AC 4367)​एक काला-लाल रंग की पल्सर बाइक (JH18 J 1786)​

कानूनी कार्रवाई​

इस मामले में राजमहल थाना कांड संख्या- 89/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2)/311 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार (26 मार्च) को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।​

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

​इस सफल उद्भेदन में SDPO विमलेश त्रिपाठी के साथ पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडे सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *